छत्तीसगढ़:पैसा डबल करने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…
सूरजपुर। सूरजपुर में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी अशफाक उल्लाह और उसके पिता जरीफ उल्लाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
मुख्य आरोपी अशफाक उल्लाह को 5 दिन के रिमांड पर रखा गया है। वहीं जरीफ उल्लाह को जेल भेज दिया गया है। दअरसल अशफाक और उसके पिता पर कई मामले दर्ज हुए थे। जिसमें सभी मामलों को मिला कर लगभग 85 लाख की ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एडिशनल एसपी संतोष महतो ने कहा की मामले में जांच की जा रही है। आगे और शिकायत आ सकती है, उन पर भी जांच की जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
