बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में लगे वेलकम गेटwelcome gate पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान तेज आवाज हुई जिसे सुनकर लोग गेट की तरफ दौड़ पड़े, मौके पर उन्होंने देखा तो युवक का शव गेट के ऊपर लटक रहा था.

मामला तखतपुर के मंडी चौक क्षेत्र का है. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तखतपुर पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर मौजूद लोगो की मदद से शव को नीचे उतारा।
मृतक का नाम सौरभ यादव (उम्र 28 वर्ष) है, जो की मुंगेली में दाऊपारा का रहने वाला था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, घटना के वक्त लाइट चली गई थी, इसी दौरान युवक वेलकम गेट के ऊपर चढ़कर केबल खींच रहा था. तभी अचानक लाइट शुरू की गई और युवक चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
