सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक स्कूल में नशे की हालत में बच्चों के बैग पर लेटा हुआ मोबाइल चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

यह पूरा मामला सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम जमनापुर परासिया में शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक का बताया जा रहा है। जो कक्षा में बच्चों के बीच लेटा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद नशेड़ी शिक्षक पर निलंबन की गाज गिर गई है। सीएम डॉ मोहन यादव ने वीडियो का संज्ञान लिया और ट्वीट कर ऐसे आचरण की निंदा की है
इधर मामले की जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए, उन्होंने शिक्षक का वीडियो बनाया और उसे समझाइश दी। जिसके बाद अभिभावकों ने रहली थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने शिक्षक पर शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों से मारपीट कर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने मामला जांच में लिया है, शिकायती आवेदन में बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम जमनापुर परासिया के शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक रामलाल अहिरवार पदस्थ हैं जो स्कूल में शराब के नशे में पहुंचते हैं। स्कूल में नशे की हालत में थे, साथ ही क्लास रूम में बच्चों के बीच लेटे थे, जिसका वीडियो भी है। शिक्षक नशे की हालत में बच्चों से मारपीट और बदसलूकी भी करते हैं। शिक्षक को समझाया तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है।
अभिभावकों ने मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारी से की तो उन्होंने थाने में शिक्षक की शिकायत करने का बोला। अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
