सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 जून 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों की समीक्षा समय सीमा के बैठक में की। कलेक्टर श्री साहू ने आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदन जिसमें मांग और शिकायत है, उन आवेदन पर सभी संबंधित विभागों के द्वारा क्या क्या कारवाई किया गया है, उनके संबंध में अधिकारियो से जानकारी ली और किए गए निराकरण का जवाब सभी विभागों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कहा कि किसी भी आवेदन का सही जवाब हां या नहीं में दें। यदि आपके विभाग से संबंधित आवेदक का कार्य नहीं है तो आवेदक को स्पष्ट जानकारी दें कि कौन से विभाग और कौन से ऑफिस से ये कार्य हो पाएगा। इसी प्रकार अधिकारियो को आम नागरिकों को सहयोग देने के लिए निर्देश दिए कि कोई भी नागरिक किसी कार्य, निर्माण कराने का मांग करते हैं तो उसे निर्माण से संबंधित विभाग और ऐसे मद की जानकारी उपलब्ध कराएं जिससे उनका निर्माण कार्य हो सके। इस अवसर पर विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
