रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भयंकर आगजनी कर दी. इस घटना को लेकर अब प्रदेश में सियासत बेहद गर्म हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता फैलाकर रखी थी. अब भी कांग्रेस नेता उस मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं. कांग्रेस नेताओं ने पर्दे के सामने और पीछे रहकर भूमिका निभाई है.

उड़ीसा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हुए रवाना
उड़ीसा राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई है. आज 12 जून को नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में सीएम साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होने के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए. रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम साव ने बलौदाबाजार में हुई घटना पर मीडिया से बातचीत की.
बलौदाबाजार घटना पर राज्य सरकार गंभीर : डिप्टी सीएम साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बलौदाबाजार में की गई भयानक हिंसा को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. इस मामले में जांच की जा रही है. घटना को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई भी की है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही आगजनी में सरकारी संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी की जाएगी.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
