पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश चंदेल, डी0एस0पी0
श्री अविनाश मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

आज दिनाँक 21-05-2024 को साइबर सेल को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सारंगढ़ क्षेत्र में तुलसी उर्फ़ गब्बर केशरवानी एवं हेम प्रकाश उर्फ़ चोटी केशरवानी के द्वारा लोगों से मोबाईल एवं सट्टा पट्टी के जरिये सट्टा पट्टी मे सट्टा नोट कर रहें,की सुचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत करा कर दो अलग -अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । जहां आरोपी तुलसी उर्फ़ गब्बर केशरवानी एवं हेम प्रकाश उर्फ़ चोटी केशरवानी को मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया ।

आरोपी
01.हेम प्रकाश उर्फ़ चोटी केशरवानी के पास एक रियल मी कम्पनी का मोबाईल व नगदी रकम 1020रूपये
02. तुलसी उर्फ़ गब्बर केशरवानी से नगदी रकम 17,140 रूपये जप्ती की गई है l
दोनों मामलो मे लगभग 30000 क़े सत्ता पट्टी कुल नगद 18160 रूपये,realme mobile 1 कुल जुमला रकम लगभग 58160 रूपए
आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सारंगढ़ तथा साइबर सेल से स.उ. नि. चक्रधर सिंह राठौर प्र. आर. विक्कु सिंह ठाकुर, आर. विमल जांगड़े, कृष्णा महंत, दिलीप तेंदुए, सत्येंद्र बंजारे, ओम चंद्र साहू एवं सारंगढ़ थाना स्टॉफ का अहम भूमिका रहा है l

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
