भारत में इन दिनों दहेज प्रताड़ना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। रोजाना घरेलू कलह के हजारों मामले कोर्ट तक पहुंच रहे हैं। घरेलू हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास और ननद, बहू को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सवाल उठता है वीडियो कौन बना रहा है, तो आपाको जानकर हैरानी होगी की महिला का पति ही वीडियो बना रहा है और कह रहा है कि और मारो… खूब मारो…।

सामन आए वीडियो में जमीन पर पड़ी बहू अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं ननद द्वारा जमीन पर पड़ी बहू के पेट पर लात मारी जाती है, जिससे वो चीखने लगती है। ससुर द्वारा बहू को पीटती बेटी को बार-बार धक्का मारकर अलग किया जा रहा है। तभी बिस्तर पर बैठी सास उठकर आती है और बहू के गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है।
पिता से छूटने के बाद ननद एक बार फिर अपनी भाभी पर हमालवर हो जाती है और उसके दोनों पैर पकड़ कर घसीटते हुए कमरे से बाहर कर देती है। बहू को बाहर करने के बाद सास और ननद अपने रूम का कमरा बंद कर लेती हैं। वहीं जमीन पर लेटी बहू बार-बार अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती रहती है। उसका पति वीडियो बनाते हुए और मारो… खूब मारो… कहते हुए सुनाई दे रहा है।
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

