घटना की जानकारी भटगांव पुलिस को दी गई जिसके बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना देने की जानकारी निकाल कर सामने आ रही है। पटवारी के शव को देखकर क्षेत्र के लोगों ने हत्या का आशंका भी जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी की अपने ही घर के बेडरूम में सोते हुए अवस्था में लाश पाया गया जिसके नाक और मुंह से खून भी निकल रहा है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए भटगांव पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दिया है।
घटना की जानकारी होते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं । कल सुबह फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचेगी और जांच करेगी साथ ही शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
