सारंगढ़/सरिया : पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश चंदेल, डी0एस0पी0
श्री अविनाश मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व में जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

आज दिनाँक 20-05-2024 को साइबर सेल को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरिया क्षेत्र में सट्टा खाईवाल लोगों से मोबाईल एवं सट्टा पट्टी के जरिये सट्टा नोट कर रहा है । सुचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया,जहाँ पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया । जहां आरोपी सुरेश शर्मा को मोबाइल एवं सट्टा पट्टी पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया । आरोपी से एक वन प्लस कम्पनी का मोबाईल जुमला किमती रकम 12860₹ जप्ती की गई है । आरोपी पर थाना सरिया में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव साइबर सेल से प्र. आर. विक्कु सिंह ठाकुर, आर. विमल किशोर जांगड़े, कृष्णा महंत, दिलीप तेंदुए महिला प्र. आर. झटकान्ति सिदार की अहम भूमिका रही है ।
।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
