प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव की जबान फिसलने का उल्लेख करते हुए रविवार को कहा कि अब मुलायम सिंह यादव के भाई ‘भाजपा को जिताने’ की अपील कर रहे हैं।
मोदी उत्तर प्रदेश के इटावा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जो सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव का गृह जिला है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में हाल में जसवन्त नगर में एक चुनावी सभा में, शिवपाल यादव ने लोगों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि सात मई को “भाजपा को भारी अंतर से जीतना चाहिए।”
अपने बारे में मुलायम सिंह यादव के बयान को याद करते हुए मोदी ने कहा, “संसद का सत्र चल रहा था। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले वह पिछली लोकसभा का आखिरी सत्र था, जब मुलायम सिंह जी भाषण देने के लिए खड़े हुए और कहा था, मोदी जी आप तो दोबारा जीत कर आने वाले हैं…लेकिन उनकी यह बात एक तरह से आशीर्वाद बन गई।”
प्रधानमंत्री ने कहा, ” अब नेताजी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन संयोग देखिए उनके सगे भाई भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई।”

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
