किंग कोहली ने एक पारी मे रचा 02 इतिहास, ये दो बड़े रिकॉर्ड किया अपने नाम…
किंग कोहली के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक के बाद एक कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइंटस के बीच खेले गए मुकाबले में कोहली ओपनिंग करने उतरे और विस्फोटक बल्लेबाजी की।
एक ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो दूसरी ओर कोहली तूफान मचा रहे थे। कोहली ने इस मुकाबले में 27 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 155.56 की स्ट्राइक रेट से 42 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने इस पारी से दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विराट कोहली आईपीएल की जीत में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 4039 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 3945 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 3918 रन बनाकर इस मामले में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। डेविड वॉर्नर 3710 रन के साथ चौथे और सुरेश रैना 3559 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
इसी के साथ कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली टी-20 करियर में 12500 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी-20 करियर में ये मुकाम हासिल नहीं कर सका है। रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक टी-20 करियर में 11482 रन बनाए हैं। शिखर धवन 9797 रन के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। टी-20 करियर में अब तक सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। जिन्होंने 14562 रन बनाए हैं।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
