सारंगढ़ । आबकारी विभाग का शराब माफियाओं पर तांडव जारी है । रोजाना मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ आबकारी विभाग के एडीओ आनंद वर्मा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर रहे है । जिसमें उन्हें अच्छी सफलता मिल रही है । इसी तारतम्य में शुक्रवार को भी आनंद वर्मा एंड टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमे भारी मात्रा में महुआ शराब लाहन की जप्ती के अलावा कनकबीरा क्षेत्र का मशहुर मास्टर माइंड फागु लाल थुरिया आबकारी विभाग के हत्थे चढ़ा । विभागीय जानकारी के मुताबिक आबकारी आयुक्त सहसचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर धर्मेश साहू , जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सोनल नेताम जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 26 अप्रैल 24 को लोकसभा निर्वाचन अवधि दौरान चुनाव में खपायें जाने वाले महुआ शराब जप्त करने में सफलता पायी है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
