सारंगढ़: ईंट भट्ठा मालिक और हमाल ठेकेदार की मनमानी चरम पर है, खासकर ऐसे मजदूरों का जो दूसरे प्रदेश से काम करने जाते हैँ। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से भी सैकड़ों मजदूर काम करने अन्य प्रदेश जाते हैँ और उनके साथ अन्याय होने वाली खबर मीडिया की सुर्खियाँ भी बनती हैँ, लेकिन यहाँ मामला जरा हट कर है जहां गांव के ही एक ठेकेदार नुमा व्यक्ति ने पहले ग्रामीण दम्पत्ति को अधिक राशि का लालच दिखाकर काम करने महाराष्ट्र ले गया फिर मजदूरी नही देकर गांव मे मारपीट भी की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले को तत्काल विवेचना मे लिया है।

थाने मे दर्ज एफ.आई.आर.के अनुसार –
पीड़िता ग्राम हुमरडीह की है जो गृहणी का कार्य करती है, आर्थिक समस्या के तहत अगहन माह में परिवार सहित गांव के देव कुमार बर्मन के परिवार के साथ ईट भट्टा काम करने पुणे महाराष्ट्र गये थे, फरवरी 2024 में पुणे में ही देवकुमार बर्मन और धरम कुमार बर्मन के साथ पैसा के बात को लेकर झगड़ा हुआ था तब पीड़िता परिवार सहित अपने गांव आ गई थी, तभी दिनांक 25 04 2024 को देवकुमार बर्मन डुमरडीह आया तब प्राथी का परिवार महाराष्ट्र में काम किये गये पैसा को मागने के लिये गये थे। लेकिन पैसा देने की बजाय देव कुमार बर्मन व उसके परिवार के गदा उल्टा गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी टेकर लाठी डण्डा व सरिया से मारपीट किये। जिससे पीड़िता व उसके पुत्र मन्नू लाल देवर सम्मे लाल को चोट पहुचाये। घटना को पुरूषोत्तम सोनी , गोपाली सोनी दोनो देखे व बीच बचाव किये हैँ उक्त मारपीट से डरकर पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोतवाली पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता
पीड़िता के बयान के आधार पर सारंगढ़ थाने मे अपराध धारा 294,506,323.34 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
