नवोदय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। दरअसल, नवोदय विद्यालय समिति भोपाल की ओर से इन दिनों टीजीटी एवं पीजीटी पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी www.navodaya.gov.in पर जाकर 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक नवोदय विद्यालय समिति (NVS) भोपाल की ओर से टीजीटी एवं पीजीटी के 500 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा एक्स एनवीएस टीचर के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। योग्यता की बात करें तो पीजीटी पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, साथ में बीएड होना जरूरी है। वहीं टीजीटी के लिए बैचलर डिग्री, साथ में बीएड, CTET पास होना जरूरी है।
हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
पीजीटी पदों पर चयनित होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनकी पोस्टिंग नॉर्मल स्टेशन पर होगी उन्हें 35,750 रुपये प्रति महीना और हार्ड स्टेशन के लिए 42,250 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा। टीजीटी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नॉर्मल स्टेशन के लिए 34,125 रुपए प्रति माह और हार्ड स्टेशन के लिए 40,625 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाएं।
रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
