छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बार फिर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 8 दरिदों ने मिलकर शादी समारोह से लौट रही नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सभी 8 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरा मामला जयनगर थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग एक शादी समारोह में गई हुई थी। कार्यक्रम अटेन के बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान 8 दरिंदों ने उसे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर जयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर 8 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

