14 वर्षीय एक नाबालिग लड़के को ऑनलाइन गेमिंग की लत में फंसकर अपने पिता के खाते से करीब पौने दो लाख रुपए उड़ा लिए। बैंक खाते से एकाएक बड़ी रकम कम होने पर पिता के होश उड़ गए। पड़ताल करने पर पता चला कि उनका बेटा ही उनके खाते से रुपये निकालकर रोज ऑनलाइन गेम खेला करता है।

उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार, तल्लीताल निवासी एक व्यापारी ने सोमवार को जब अपना बैंक खाता देखा, तो करीब पौने दो लाख रुपए कम देखकर होश उड़ गए। इस बात से परिवार के अन्य सदस्य भी अनभिज्ञ थे।
इस बीच पता चला कि उनका बेटा कुछ समय से रोजाना पिता के एकाउंट से दो से तीन हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन गेम खेलने मल्लीताल जाया करता था। यह बात पता चलने के बाद पिता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की।
इस बीच पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को कोतवाली बुलाया और बिना परिजनों की अनुमति के रोज हजारों का ऑनलाइन गेम खिलवाने पर फटकार लगाई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर की काउंसिलिंग के बाद उसे परि
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
