हरियाणा के पंचकूला में महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सेक्टर-26 स्थित एक पार्क में पति ने अपनी पत्नी को कार में किसी दूसरे शख्स के साथ बैठा देख लिया था.

इसके बाद उसने कार का शीशा तोड़कर पत्नी की बेसबॉल बैट से बुरी तरह से पिटाई कर दी.
महिला की चीख-पुकार सुनकर कई लोग वहां पहुंच गए, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. अब इस पूरी घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है.
हरियाणा में पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा
पीड़ित महिला ने इस हमले को लेकर सेक्टर-25 स्थित चौकी में अपने पति की शिकायत की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पति फरार है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
