पहले पांच टुकड़ों में मिला था महिला का शव, अब धड़ जंगल से बरामद….
बालोद जिले के ग्राम अमलीडीह में बीते शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव पाँच दुकड़ो में अधजली हालात में पुलिस को मिली थी लेकिन शरीर का धड़ गायब था जिसे पुलिस द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था जो रविवार सुबह दैहान गाँव के पास जंगल में बोरी में बंद मिला है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जब ग्रामीण लोग रोजगार गारंटी योजना के तहत काम पर जा रहें थे तभी उन्हें गाँव के नजदीक लगे जंगल में एक बोरी दिखाई दिया जिससे बदबू आ रही थी जिसकी सूचना पुलिस को दी गईं जिसके पश्चात बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुँच लाश को जप्त कर जाँच में जुटी हुई है।
पुलिस की टीम हत्यारे को पकड़ने में जुटी हुई है
पुलिस हत्या के मामले को सुलझाने के लिए सबूत जुटाने के लिए जुटी हुई है जिसके चलते अज्ञात महिला की लाश के पाँच टुकड़े बीते शनिवार को पुलिस को मिली थी जिसमें महिला के सिर , दोनों हाथ और दोनों पैर ही बरामद हुई है वहीं मृत महिला के पैर में पायल भी मौजूद थे । वहीं मृत महिला के शरीर से धड़का हिस्सा गायब था जिसके खोज बिन में पुलिस टीम और फॉरेनसिक टीम जुटी हुई थी जिन्हे अब अंततः धड़ का हिस्सा मिल चूका है।
वहीं बालोद पुलिस फिरहाल अज्ञात महिला की पहचान तलाशने में जुटी हुई है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
