पत्रकार चुनेश्वर साहू की रिपोर्ट

सरसीवा: कल ग्राम परसदा बड़े की दुःखद घटना से अंचल उबर ही नही पाया था की आज सुबह दो वाहनो के मध्य भिड़न्त की खबर ने आग में घी डालने का काम किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरडुला के समीप स्कॉर्पियो व टाटा केक बेकरी कार में जबरजस्त टक्कर होने की खबर मिल रही है जिसमें 01 की हताहत हिने की जानकारी प्राप्त हो रही है। उपरोक्त घटना सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला के सरसिवा थाना क्षेत्र की है सूत्रों के अनुसार आज दिनांक 10 /04/2024 सुबह लगभग 4 बजे के करीब स्कॉर्पियो जिसमें पुलिस लिखा है जो बिलासपुर तरफ से सरिया जा रही थी तभी टाटा का बेकरी वाला पिकप जो सारंगढ़ छोर से आ रही थी उससे जबरजस्त टक्कर हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 01 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। बेकरी वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर आगे की विधिवत कार्रवाई कर रही है।



- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
