महिला डाक्टर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके ब्वायफ़्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ब्वायफ्रेंड की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला डॉक्टर ने खुदकुशी की थी. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

बीते 11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी. 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी.
सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी. बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी को बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी. इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है. आरोपी सूरज जिम संचालक है और रियल ईस्टेट का भी काम करता है.
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
