Weather Update: लू के थपेड़े झेलने को हो जाएं तैयार, मार्च से ही गर्मी दिखाएगी तांडव; IMD ने जारी किया अलर्ट…
अभी सर्दी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है कि इसी बीच गर्मी की टेंशन बढ़ गई। दरअसल, इस साल भारत में सामान्य से अधिक गर्मी और अधिक लू लोगों का जीना दुश्वार करने वाली है।
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अल नीनो की स्थिति मई तक जारी रह सकती है और लोगों को अप्रैल-मई-जून में ज्यादा गर्मी झेलनी होगी।
अल नीनो का दिखेगा प्रकोप
इस साल भारत को सामान्य से अधिक गर्मी का सामना करना होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लगभग मई तक अल नीनो की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी है। देश के कुछ राज्यों, जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय क्षेत्र शामिल हैं, वहां लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिनों का अनुभव करना पड़ा सकता है।
सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना
देश में मार्च में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट में लू की संभावना नहीं है। हालांकि, इन क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है।
तापमान का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मार्च से मई तक भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत-तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है।
महापात्र ने कहा कि मध्य प्रशांत महासागर में समय-समय पर पानी के गर्म होने वाली चल रही अल नीनो स्थितियां पूरे गर्मी के मौसम में बनी रहेंगी।
फरवरी में तापमान रिकॉर्ड
फरवरी में, भारत में औसत न्यूनतम तापमान 14.61 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद से इस महीने में दर्ज किया गया दूसरा सबसे अधिक तापमान है। उसी महीने के दौरान, आठ पश्चिमी विक्षोभ, भूमध्यसागरीय क्षेत्र से आने वाले चक्रवाती तूफानों ने पश्चिमी मौसम को प्रभावित किया है। इन चक्रवाती तूफानों में से छह सक्रिय थे और इनके कारण ही उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
