प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत मोदी सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री दे रही है।
इस योजना का लाभ एक करोड़ घरों को मिलेगा।

मोदी सरकार ने इस योजना के लिए इच्छुक परिवारों से जागरूकता बढ़ाने और आवेदन तैयार करने के लिए योजना के लॉन्च के बाद से एक बड़ा अभियान शुरू किया है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जानें इस योजना की प्रमुख विशेषताएं
1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। वहीं, दो किलोवाट के लिए 60 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। 3 किलोवाट के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इच्छुक परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करेंगे। इसके बाद उनके छत पर सौलर प्लांट लगाया जाएगा।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कैसे करें
स्टेप-1. पोर्टल में पंजीकरण के लिए अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी को चुनें। अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें।
स्टेप-2. उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करें। फॉर्म के अनुसार रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें।
स्टेप 3. आवेदन एप्रूव होने के बाद अपने डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से सोलर प्लांट स्थापित करवा सकते हैं।
स्टेप-4. एक बार इंस्टॉलेशन पूरा हो जाने पर प्लांट का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
स्टेप-5. नेट मीटर की इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
स्टेप 6. कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने पर पोर्टल के माध्यम से बैंक खाते का विवरण और एक कैंसल चेक जमा करें। आपको 30 दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में आपकी सब्सिडी प्राप्त हो जाएगी।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
