भारतीय क्रिकेट टीम में इंग्लैंड सीरीज के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने एंट्री मारी है। राजकोट टेस्ट में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे दो होनहार खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला था।
पहले मैच में ही दोनों ने कमाल कर दिया था। इस मैच में दोनों पारियों में 130 की औसत से रन बनाने वाले सरफराज खान को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ था। मगर अब ताजा रैंकिंग में सरफराज खान को झटका लगा और वह खास लिस्ट से बाहर हो गए। ऐसे में सरफराज खान को तगड़ा झटका लगा है। सरफराज रांची टेस्ट में फ्लॉप हुए थे और एक पारी में 14 व दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। ताजा रैंकिंग में सरफराज को जहां नुकसान हुआ वहीं यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल को फायदा हुआ है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
