डेली सोप क्वीन और एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े पिछले कई समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। बिग बॉस के लास्ट सीजन में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ गई थी।
यहां पर कपल के बीच कई मन-मोटाव रहे और उनका रिलेशनशिप काफी हद तक खराब हो गया। फैंस तो कपल के डाइवोर्स तक के कयास लगाने लगे थे। हालांकि, कपल बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद कई बार एक साथ स्पॉट हुए। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब उनके बीच सबकुछ ठीक है।

क्या थी सलमान की एडवाइस?
इसी बीच अंकिता लोखड़े, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के व्लॉग का हिस्सा बनीं है, जिसमें वो सलमान खान की एक सलाह के बारे में खुलासा करती नजर आ रही हैं। अंकिता ने बताया कि बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले के बाद सलमान ने उनसे कहा कि, तुम बच्चा कर लो। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले इस बात को सुनकर उन्हें बहुत अजीब लगा लेकिन फिर वो इस बात का मतलब समझी। उनके मुताबिक सलमान खान का मतलब था कि बच्चा होने के बाद कपल साथ में ज्यादा समय बिताता है। तो उन्हें अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए बच्चा कर लेना चाहिए।
क्या रहा विक्की का रिएक्शन?
अंकिता ने बताया कि जब सलमान उन्हें ये एडवाइस दे रहे थे। उस वक्त विक्की भी वहां मौजूद थे और उन्होंने इस बात पर अपना रिएक्शन दिया। विक्की ने कहा कि, इस बात से मैं भी सहमत हूं। मुझे भी ऐसा लगता है कि कोई भी शादी लंबे समय तक बच्चों के कारण टिकती हैं।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




