बरमकेला। जिला सारंगह बिलाईगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले के सभी थाना चोकी प्रभारीयों को समय समय पर अवैध गांजा परिवहन एवं शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज सुबह ग्राम हो बिरनीपाली बेरियर के आगे सोहेला बरमकेला मुख्य मार्ग में मुखबिर की सूचना पर बोलेरो प्लस वाहन ओडी 15 बी 6091 में सवार 5 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सोहेला उड़ीसा से बरमकेला की ओर जाने वाला है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपीगण बिनोद साहू पिता सुदर्शन साहू उम्र 45 वर्ष साकिन बांदूरटिकरा वार्ड नं 18 थाना बरगढ़ जिला बरगढ़ उडीसा, सुंदरलाल कोल पिता बढ़ी कोल उम्र 49 वर्ष साकिन मरेला, पोस्ट पंडरी थाना तहसील सिरमोर जिला रींवा मप्र, लुकेश कोल पिता पन्नालाल कोल उम्र 48 वर्ष साकिन मरैला, पोस्ट पंडरी थाना तहसील सिरमोर जिला रीवा मप्र, श्रीमती रज्जन कोल पति सुंदरलाल कोल उम्र 35 वर्ष साकिन मोला, पोस्ट पंडरी थाना तहसील सिरमोर जिला रीवा मप्र तथा श्रीमती गुंथी कोल पति स्व पन्नालाल कोल उप्र 65 वर्ष साकिन मरैला, पोस्ट पंडरी थाना तहसील सिरमोर जिला रीवा मप्र से 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 4 लाख रुपए का बरामद कर जब्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो प्लस कीमती 03 लाख को भी जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय गोपाल एवं समस्त थाना स्टाफ व बेरियर में तैनात जिला पुलिस तथा आबकारी पुलिस बल का विशेष योगदान रहा।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
