बलरामपुर/ आज दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल अपने दामाद के लिए खाना लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से टक्कर मार दी महिला के सिर पर गंभीर चोटें लगी जिसके बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़ी, अस्पताल ले जाते ही महिला ने दम तोड़ दिया।
केरवाशीला निवासी बुजुर्ग महिला बिरती बाई आज रविवार दोपहर 12 बजे बुजुर्ग महिला अस्पताल में भर्ती अपने दामाद के लिए खाना लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी तभी अस्पताल के बाहर के गेट पर वाड्रफनगर रोड में तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी और रूकने कि बजाय मौके से फरार हो गया, सड़क पर तड़पते हुए महिला कि सांसें चल रही थी लेकिन किसी ने मदद नहीं कि लोग तमाशबीन होकर देखते रहे, आस पास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था जिससे टक्कर मारने वाले कि पहचान कि जा सके।
आज देर शाम शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
