रायगढ़

रायगढ़: कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग चंदराम को मिला ट्रायसायकल…

रायगढ़, दिव्यांग चंदराम साहू आज कलेक्टर जनदर्शन में ट्रायसायकल की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने उसकी मांग व समस्या को देखते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग को ट्रायसायकल प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी ने दिव्यांग चंदराम साहू को ट्रायसायकल वितरित किया। ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग श्री चंदराम साहू खुशी व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञात हो कि सारंगढ़ तहसील के खोखसीपाली-सोढहाडीह निवासी 26 वर्षीय दिव्यांग श्री चंदराम साहू का दाहिना पैर एक सड़क दुर्घटना के कारण काटना पड़ा था। जिसकी वजह से श्री साहू को अपने दैनिक कार्यों हेतु आवागमन के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ट्रायसायकल की मांग को लेकर दिव्यांग श्री साहू आज कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे। दिव्यांग की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप संचालक समाज कल्याण श्री जगजीवन राम जांगड़े उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *