रायगढ़, बिहान योजना से महिलाएं सशक्त बन रही हैं। बिहान से उन्हें विभिन्न लाइवलीहुड गतिविधियों से जुडऩे का अवसर मिल रहा है। जिससे न केवल महिलाएं नए स्किल्स सीख रही हैं बल्कि उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का जरिया मिला है। रायगढ़ जिला से 60 कि.मी.दूरी पर स्थित जनपद पंचायत सारंगढ़ के क्षेत्र गोड़म कलस्टर के गोड़म ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सहायता से बिहान की महिलाओं द्वारा कई तरह की आजीविका गतिविधि की जा रही है जिसमें मुख्य रूप से प्रिंटिंग प्रेस, सेनेटरी पेड निर्माण एवं से साईकल के पहियों में लगने वाले सजावटी फूल है। जिसका संचालन सुरभि महिला स्व-सहायता समूह, सावित्री महिला स्व-सहायता समूह द्वारा दिया जा रहा है साथ ही इनको बिहान की सहायता से लोन का सहयोग भी प्राप्त है। वर्तमान में समूह की महिलाओं द्वारा मासिक आय 5000 से 6000 रूपये तक की जाती है, जिससे इनके घर की आर्थिक परिस्थिति में सुधार हुई। समूह की स्नेहलता बताती है कि जब वह बिहान से नहीं जुड़ी थी तो उनको घर-परिवार चलाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आज वह बिहान की सहायता से साईकल के पहियों में लगने वाले सजावटी फूल बनाकर उनकी वार्षिक आय 80 हजार से एक लाख रुपये तक की हो जाती है। 23 अगस्त 2021 को राज्य कार्यालय से श्री प्रकाश एसपीएम, जिला पंचायत से श्री फिरोज खान एफ एम, जनपद पंचायत सारंगढ़ से श्री संदीप तम्बोली द्वारा निरीक्षण कर उनकी गतिविधियों की प्रशंसा की और उनको आगे बढऩे की शुभकामना दी।

- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मौसेरे भाई-बहन की शादी अमान्य लेकिन पत्नी को देना पड़ेगा गुजारा भत्ता… - May 4, 2026
- छत्तीसगढ़ की चार शुगर मिलों पर किसानों का 83 करोड़ से अधिक बकाया, भारतीय किसान संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी… - May 4, 2026
- लव स्टोरी, साथ में किया प्यार फिर प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से एक साथ कूद कर की आत्महत्या… - May 4, 2026
