देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आज अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. अब बैंक में पैसा डिपॉजिट करने पर ज्यादा लाभ मिलेगा क्योंकि बैंक ने डिपॉजिट रेट्स बढ़ा दिए हैं.भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अलग- अलग अवधियों के लिए जमा दरों में 0.25 फीसदी से 0.75 फीसदी तक बढ़ाई हैं.

जानिए कि कितने समय के लिए बैंक में डिपॉजिट करने पर कितना फायदा होगा.

आम नागरिकों के लिए 46 दिन से 179 दिनों के लिए डिपॉजिट रेट 5.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 6 फीसदी हो गया है. 180 दिन से 210 दिनों के लिए डिपॉजिट रेट आम नागरिकों के लिए 6 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 फीसदी है.211 दिनों से 1 साल तक की डिपॉजिट के लिए भी दरें बढ़ाई गई हैं.
आम नागरिकों के लिए यह 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 6.75 फीसदी है. मालूम हो कि 7 से 45 दिन के लिए जमा दर आम नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी और सीनियर सिटीजन के लिए 4 फीसदी है. इसमें बदलाव नहीं हुआ है.आम नागरिकों के लिए 1 साल से 2 साल की जमा दर 6.80 फीसदी, 2 साल से 3 साल की 7 फीसदी, 3 साल से 5 साल के लिए 6.75 फीसदी और 5 साल से 10 साल के लिए 6.50 फीसदी है.
- सारंगढ़ में बड़ी कार्रवाई: किसान से मारपीट करने वाले कृषि अधिकारी पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड! - April 23, 2026
- रात की चौपाल में उठा गांव का हर सवाल: कलेक्टर ने मौके पर दिए सख्त निर्देश, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव! - April 23, 2026
- मुस्कान में क्रांति: सारंगढ़ जिला अस्पताल का डेंटल विभाग बना आधुनिक इलाज का नया केंद्र… - April 23, 2026
