गुरूवार की देर रात राजनांदगांव शहर के रेलवे माल गोदाम के पास झाड़ियां में मेडिकल व्यवसायी युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी. जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, उसने आत्महत्या की या मौत की कोई और वजह है इसको लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर जांच के लिए दुर्ग से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है. राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम अवि खंडेलवाल (उम्र 32 साल) है, जो की शहर के रामाधीन मार्ग इलाके का रहने वाला था। बीते दिन दोपहर के बाद वह बांधाबाजार स्थिति अपनी राईस मिल से घर के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। यह घटना किन परिस्थितियों में हुई है, सारे एंगल की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
