छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ में शहीदों के परिजनों को सरकार देगी 10-10 लाख रुपये

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 30 जनवरी को राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले तीन सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि यह सहायता राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि के अतिरिक्त होगी।
कोरिया जिले में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में साय ने घोषणा की कि तीनों शहीदों में से प्रत्येक के परिवार को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मंगलवार को सुकमा जिले के टेकलगुडेम गांव के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए और 15 अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मी सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर नक्सलियों के गढ़ टेकलगुडेम में एक नया शिविर स्थापित करने के बाद इलाके में गश्त पर थे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
