छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही मिक्सिंग मशीन, पानी टैंकर और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारावाही और जीवलापदर गांवों के बीच बृहस्पतिवार शाम को हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारबंद नक्सलियों के एक समूह ने राज्य की राजधानी से 300 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और श्रमिकों को काम बंद करने की धमकी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नक्सलियों ने पानी टैंकर के साथ एक मिक्सिंग मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया और नक्सलियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सात जिलों वाले बस्तर डिवीजन में नक्सली अक्सर सुरक्षा बलों पर हमले करके, वाहनों और मशीन को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण को बाधित करने की कोशिश करते हैं।
राज्य के सुकमा जिले के टेकलगुडेम गांव के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान शहीद हो गए और 15 अन्य घायल हो गए। बृहस्पतिवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
