बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर एक एक्प्रेस ट्रेन चढ़ गयी। सिग्नल तोड़कर स्टॉपर पर ट्रेन चढ़ जाने से स्टेशन में हड़कंप मच गया।
इस दौरान सैंकड़ों यात्री प्लेटफार्म पर मौजूद थे। घटना के बाद स्टेशन में कुछ वक्त के लिए माहौल काफी भगदड़ वाला बन गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे। रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेट एंड से टकरायी। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पहुंची। इसके बाद इंजन के कोच से इंजन को अलग किए जाने के दौरान प्लेटफार्म के डेट एंड से जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी, की डेड एंड के आगे लगे टाइल्स उखड़ कर आगे जा गिरे हालांकि ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी थी जिसकी वजह से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद से स्टेशन के प्लेटफार्म में कुछ देर के लिए गहमा गहमी का माहौल जरूर नजर आया।
सोने के आभूषण पर गढ़े ‘श्रीरामलला का दरबार’! मंत्री बृजमोहन ने सराहा
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
