छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में बुधवार यानी की 27 जनवरी को पार्षद ने अपने ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए. इसी दिन दोपहर 11 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई. इस वोटिंग में कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठे.
इस अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. बताया जा रहा है की नगर पंचायत में कुल पार्षद की संख्या 15 है. जिसमें वर्तमान में कांग्रेस की संख्या आठ और भाजपा की संख्या छह और एक निर्दलीय पार्षद है.

बताया जा रहा है की बुधवार को वोटिंग में 14 पार्षदों ने हिस्सा लिया. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में मात्र दो वोट पड़े हैं, वहीं 12 वोट विपक्ष में पड़े. इस तरह यहां नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गिर गई. वहीं वोटिंग को लेकर यहां पुलिस बल भी तैनात किए गए थे. अब आने वाले दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

