छत्तीसगढ़ के कोरबा में 101 परिवारों के घर वापसी के बाद अब जिले के जशपुर से 8 परिवारों के 12 लोगों के हिन्दू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि बीजेपी नेता जूदेव प्रबल प्रताप सिंह ने इन लोगों के पैर धोकर सनातन धर्म में इनकी वापसी कराई।
जानकारी है कि इन लोगों ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है।

बताया जा रहा है कि इन लोगों का ईसाई पंथ में धर्मांतरण कराया गया था। जिसमें उन्हें पैसों का लालच ,अच्छे कैरियर और समृद्धि का लालच देकर ईसाई बना दिया था। बता दें कि ये वापस से अपनी जड़ सनातन में आना चाहते थे , जिसे लेकर ये सही मौके की तलाश में थे जैसे ही सरकार बदली इन लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी कर ली।
जानकरी है कि इस दौरान बीजेपी नेता जूदेव प्रबल प्रताप सिंह ने इस 8 के 12 लोगों के चरण पखेरू करके उन्ही हिन्दू धर्म में घर वापसी करवाई है। इतना ही नहीं उन्होने इस बिच अपने भाषण में ये कहा कि विदेशी ताकतें जो सात समंदर पार बैठी हैं वो लगातार हमारे भोले-भाले हिन्दुओं का कन्वर्जन करा रही हैं। हम ऐसी ताकतों को रोकने के लिए लगातार घर वापसी कराते रहेंगे। लोगों का तेजी से कन्वर्जन कराया गया। अब हम कन्वर्जन के खिलाफ अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे। हालांकि, छत्तीसगढ़ के वनवासियों के कन्वर्जन के मामले पर कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
