रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ आयेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.15 बजे से कबीर चौक रायगढ़ से रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं पार्टी कार्यालय जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.55 बजे सर्किट हाऊस आयेंगे एवं वहां से प्रस्थान कर 5.45 बजे श्री अग्रोहा धाम रायगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8 बजे होटल ट्रिनिटी ग्रैंड रायगढ़ में पत्रकारों तथा वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
