हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कमल खिला है।
वहीं, इस बीच एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि जहां मतदान और मतगणना की तारीख में अधिक अंतर होने से बीजेपी चुनाव जीत जाती है।
वीडियो में बताया जा रहा है कि चुनाव संपन्न होते ही कुछ ही दिनों बाद अगर वोटों की गिनती कर ली जाती है तो बीजेपी हार जाती है। अगर इसमें टाइम लगता है तो बीजेपी हेरेफेर कर देती है और चुनाव जीत जाती है। कर्नाटक और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में मतदान होने के कुछ ही दिनों बाद मतगणना करा लिया गया तो बीजेपी हार गई।
बताया कि 10 मई को कर्नाटक का चुनाव हुआ और 13 मई को रिजल्ट आ गया। बीजेपी यहां से साफ हो गई। क्योंकि बीजेपी को यहां छेड़छाड़ करने का मौका ही नहीं मिला। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को हुई। बीजेपी को यहां भी छेड़खानी करने का मौका नहीं मिला। बीजेपी को यहां हार का सामना करना पड़ा।
ट्विटर पर वायरल इस वीडियो में बताया जा रहा है कि इसके अलावा जहां भी मतदान और मतगणना की तारीख में अधिक अंतर हुआ है, बीजेपी को वहां जीत मिली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ। वोटों की गिनती और वोटिंग के बीच अच्छा खासा गैप मिल गया। बीजेपी ने यहां कांड कर दिया और जीत गई।
हालांकि, फैक्ट चेक में इस दावे को गलत करार दिया है। यह आंकड़ा सत्य को परिभाषित नहीं करता है। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव हुआ और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को हुआ। मतदान और मतगणना के बीच 8 दिनों का अंतर रहा। वहीं तेलंगाना में मतदान और मतगणना के बीच 3 दिनों का अंतर रहा। अगर बीजेपी ईवीएम से छेड़खानी 8 दिनों में कर सकती है तो तीन दिनों में भी कर सकती है। वीडियो में बताया गया तख्य सत्य को प्रमाणित नहीं करता है।
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
