साल 2023 में बॉलीवुड की टिकट खिड़की ने लंबे समय बाद जमकर धमाल देखा. फिल्मों के चलने के लिहाज से ये साल बॉलीवुड के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है और आने वाले साल यानी कि साल 2024 से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं.
जब कई बिग बजट और बिग स्टार्स से सजी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. शुरुआत ऋतिक रोशन औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर से होने जा रही है. इसके बाद भी कुछ और बेहतरीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दिखेंगी. जो जवान और पठान का नशा उतारकर बॉक्स ऑफिस पर नई खुमारी चढ़ाएंगी.
2024 में धमाल मचाएंगी ये फिल्में…
फाइटर (Fighter)
फाइटर का तो अभी टीजर ही रिलीज हुआ है लेकिन उसके बाद से ही फैंस फिल्म के इंतजार में बैठ गए हैं. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.
बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)
इस बार अमिताभ बच्चन और गोविंदा नहीं बल्कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बड़े मियां और छोटे मियां बने दिखाई देंगे जो दस अप्रैल को सिनेमाघरों में आएंगे.
सिंघम अगेन (Singham Again)
अजय देवगन एक बार फिर अपने सिंघम अवतार में बॉक्स ऑफिस पर उतरेंगे. इस बार उनकी आमद 15 अगस्त 2024 को दर्ज होगी.
स्त्री 2 (Stree 2)
स्त्री के बाद से ही स्त्री 2 का शिद्दत से इंतजार था. स्त्री खत्म होने के बाद से ही ये लग रहा था कि कहानी आगे बढ़ेगी. अब ये इंतजार खत्म होने का वक्त आ चुका है. स्त्री 2 अब 30 अगस्त को रिलीज हो सकती है.
वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)
इस फिल्म के जरिए अगले साल क्रिसमस पर अक्षय कुमार अपने फैंस से मुखातिब होंगे. इस बार वेलकम जंगल में होगा.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
