छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम पर भाजपा विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा चुकी है। विष्णु देव साय, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश चुके हैं।
सीएम के नाम की घोषणा होने के बाद विष्णु देव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सरपंच भी बनने का नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी वादे पूरा करेगी।

क्या बोले विष्णु देव साय
विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करेंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। धान के किसानों को 2 साल का बोनस उनके खाते में जाएंगे। आगे जब सीएम बनने के बारे में साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- हम तो सरपंच बनने का नहीं सोचे थे, पार्टी ने यह अवसर दिया है।”
मोदी की गारंटी पर भरोसा
आगे विष्णु देव साय ने कहा कि जीत में मोदी की गारंटी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार की विफलता से त्रस्त थे, कांग्रेस पार्टी को उखाड़ कर फेंकना चाहते थे, उसे उखाड़ कर फेंक दिया।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
