शर्त जीतने के चक्कर मे चली गई जान: कड़ाके की ठंड में तालाब पार करते समय डूबकर मौत…
शर्त के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. उक्त घटना यूपी के मेरठ की है जहाँ शर्त जीतने के लिए रात में तालाब पार करने कूदा व्यक्ति डूब गया. दरअसल कड़ाके की ठंड में शर्त लगाकर तालाब पार करते समय 40 साल के व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई. गुरुवार की सुबह पीएससी की मदद से शव को बाहर निकाला गया. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मवाना थाने में तहरीर दी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
दरअसल, गांव किशनपुर बिराना के बाहरी छोर पर 3 दिन पहले शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था. यहां युवक डीजे पर डांस कर रहे थे. इस दौरान युवकों में पास ही तालाब को पार करने की शर्त लग गयी. इस पर गांव के ही रामकुमार (40) शर्त को पूरा करने के लिए तालाब में कूदा गया. काफी देर तक रामकुमार के तालाब से बाहर न निकला तो साथ में डांस कर रहे दोस्त मौके से निकल लिए. वहीं जब राजकुमार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद रामकुमार के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस की जांच में रामकुमार के तालाब में डूबने की जानकारी हुई. इसके बाद मौके पर पहुंची थाना मवाना पुलिस टीम ने गुरुवार को गोताखोरों को बुलाकर तालाब में जाल डालकर युवक शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार को तैराकी अच्छे से आती थी. इससे पहले भी भी कई बार इस तरह तालाब को तैरकर कर पार चुका है. लेकिन इस बार शायद ठंड की वजह से पार नहीं कर सका और मौत हो गई. एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
