जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। ग्राम छिंचपानी का कोटवार सियाराम ही अवैध महुआ शराब का सौदागर निकला। जिसे मुखबिर की सूचना पर कनकबीरा चौकी पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना में चौकी प्रभारी एम डी जायसवाल के कुशल नेतृत्व में ग्राम छिंचपानी के ग्राम कोटवार सिया राम के द्वारा बनाये जा रहे महुआ शराब के अड्डे में पुलिस टीम ने छापे मार कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में महुआ पास एव 20 लीटर महुआ शराब एव शराब बनाने में उपयोग किये जा रहे सामग्री बरामद किया है ।वही आरोपी कोटवार के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




