आशीष यादव

रायगढ़। शहर में खुले अधिकांश पैथोलॉजी लैब व ब्लड बैंक नियमो के विरुद्ध संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्ही शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को हेमू कलाणी चौक स्थित हाई टेक पैथोलॉजी सेंटर व सेवा ब्लड बैंक में जांच पड़ताल की तो दोनों ही जगह काफी अनियमितता मिली। सेवा ब्लड बैंक में जांच के दौरान टीम को रजिस्टर्ड डॉक्टर व अन्य स्टाफ नही मिले दस्तावेजो में भी काफी खामियां सामने आई है। जांच मशीने भी ख़राब मिली और किट से जांच की जा रही थी जिसकी जांच को सही नही माना जाता है। वही हाई टेक पैथोलॉजी में भी अनियमितता मिली है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार हाई टेक पैथोलॉजी में मेडिकल वेस्ट का निष्पादन सही नही है।इसके अलावे और कई कमियां वहां पाई गई है। जांच के दौरान जिमेदार डॉक्टर भी नही मिले। इसके अलावा और भी अनियमितता देखने को मिली।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
