रायपुर। राजधानी में दो दिनों में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है, जिसमें घर में नहीं घुसने दिए जाने से गुस्साए बेटे ने अपने पिता को मौत को घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बेटे फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध में रहने वाले झिरमल सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी रोज रात घर देर से पहुंचता था. इस वजह से पिता और पुत्र के बीच रोज विवाद की स्थिति बनती है.मंगलवार रात फिर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने गुस्से में अपने पिता के गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
