नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है। मंगलवार यानी आज पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती के मौके पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नेशनल यूनिटी डे समारोह में भाग लेंगे।

मेरा युवा भारत संगठन करेंगे लॉन्च
नर्मदा नदी के किनारे बनी सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि भी देंगे। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मेरा युवा भारत संगठन को भी लॉन्च करेंगे।
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा
बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार को मेहसाणा के खेरालु में एक जनसभा को सबोंधित किया। यहां उन्होंने 5 हजार करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं सौगात दी। मेहसाणा में पीएम मोदी ने G20 और चंद्रयान 3 का भी जिक्र किया इसके साथ ही साथ पीएम ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दी। आज देश और युवा पीढ़ी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा देख रही है। आने वाली पीढ़ियां भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को देखेंगी लेकिन झुकेंगी नहीं।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
