सारंगढ़:- एक तरफ सरकार की महत्वकांक्षी योजना 1 रूपये में चावल वितरण का उचित मूल्य की दुकान संचालन कर्ता द्वारा धज्या उड़ाया जा रहा है।

हम बात कर रहे है चंवरपुर सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह शासकीय उचित मूल्य की दुकान का जिसमे में लाखों रुपये की चावल का हेरा फेरी किया गया है आपको बता दें कि चंवरपुर की दुकान में राशन संचालन कर्ता द्वारा गरीबों के पेट काट कर अपने पॉकेट भर रहा है सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल वितरण करते समय चावल काट काट कर 229.31 क्विंटल और 75 क्विंटल गेंहू स्टॉक में रखा गया है उन्होंने घोषणा पत्र के माध्यम से सरकार को बताया है कि स्टॉक में 229.31 क्विंटल चावल और 75 क्विंटल गेंहू है। लेकिन मीडिया के द्वारा पूछा गया कि आपके स्टॉक का 229.31 क्विंटल चावल और 75 क्विंटल गेंहू है,कहा तो गोल मोल जवाब देने लगा। आखिर 229.31क्विंटल चावल और 75 क्विंटल गेंहू गया कहाँ, या समूह के द्वारा बेच खाया गया है।
आप देख सकते है सरस्वती महिला स्व.सहायता चंवरपुर का घोषणा पत्र
अब देखना यह है कि भारी मात्रा में भ्रष्टाचारी का संबंधित अधिकारी के पास क्या रहता है भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही होता है या जीवन दान।।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

