रायगढ़। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रदेश के किसानों का रहा है। आज वही किसान अपने खेत में पैदावार बढ़ाने के लिए खाद की किल्लत से जूझ रहा है।
बता दें की सारंगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सेवा सहकारी समितियों में प्रयाप्त मात्रा में खाद सप्लाई किया गया था किंतु कुछ समितियों के प्रबंधक द्वारा खाद में कालाबाजारी कर किसानों का हिस्सा व्यापारियों को बेचा गया है।

ऐसा ही मामला सामने आया है सारंगढ़ के सेवा सहकारी समिति मर्यादित भेड़वन में जहां पर प्रबंधक के द्वारा किसानों के खाद को कोचिया में बेच दिया गया है। किसानों से लगातार शिकायत मिलने पर इसी विषय में हमारी मीडिया की टीम ने प्रबंधक से बात किया जहां पर प्रबंधक राम नारायण पटेल से किसानों को वितरण किया गया खाद की सूची चाही गई जिस पर प्रबंधक गोल मोल जवाब बना कर मामले को निपटाने की बात करता है।
सूत्रों के अनुसार प्रबंधक ने बरतूंगा, भोथली, तालदेवरी, भेड़वन सहित प्रभार नव गठित समिति खैरा छोटे के विभिन्न ग्रामों के किसानों के नाम पर खाद वितरण कर दिया गया है जबकि वस्तुस्थिति में इन किसानों को खाद प्रदाय किया ही नहीं गया है।
इस तरह प्रबधक के द्वारा किसानों के खाद को बेच कर लाखो रुपए का माल अंदर किया गया है, उक्त मामले का सूक्ष्म जांच किया जाए तो लाखो के भ्रष्टाचार का उजागर हो सकता है।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

