रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बुधवार की शाम से ही रायपुर सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में बारिश शुरू हो गई है. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर प्रदेश के कई शहरों में आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह 8:30 बजे तक के लिए कई क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट:
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 15 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक के लिए कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें रायगढ़, जांजगीर चांपा, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले शामिल हैं. यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 सितंबर की सुबह 8:30 बजे से 16 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक दुर्ग, बालोद और राजनादगांव जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की विभाग ने संभावना जताई है.
इसके अलावा 15 सितंबर की सुबह 8:30 से 16 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिला शामिल है. इन जिलों में भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है.
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




