बलौदाबाजार. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वहीं 5 लोग घायल हैं. घायलों को इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि, मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर चुका है.

इसी बीच कसडोल विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम कसौंदी में पानी से बचने को लिए पेड़ के नीचे खड़े लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. घटना की सूचना सोना खान पुलिस को मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. इसी दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वही 5 लोगों का इलाज जारी है.
कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी दीपक झा ने घटना के बाद लोगों से अपील की है कि, पेड़ों के नीचे न रुकें. बारिश में सावधानी बरतें. वहीं कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों को घायलों के बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं.
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
