रायगढ़: जीवनसंगिनी से ताउम्र जुदाई की गण मे हताश बुजुर्ग ने पेड़ में लगाई फांसी….

रायगढ: मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है, विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक राकेश राठौर ने बताया कि ग्राम बैहामुड़ा निवासी प्रहलाद साहू आत्मज साधुराम (62 साल) की बीवी की तकरीबन 2 बरस पहले निधन के बाद गम में वह शराब पीकर अकेले रहता था। इस बीच उसे अंडकोष की बीमारी भी हुई।
शनिवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे गांव के बाहर खेत स्थित कोसम पेड़ में बंधे रस्सी के फंदे पर प्रहलाद की संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती लाश मिलने से लोग सकते में आ गए। ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी तो पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव की पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिसकर्मी भी मान रहे हैं कि जीवनसंगिनी से ताउम्र जुदाई की मार झेलने में नाकामी हाथ लगने पर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस छानबीन में जुटी है
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

