रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत मे नर हाथी का शव मिलने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में पिछले लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। इस क्षेत्र में आये दिन जंगली हाथियों के उत्पाद की खबरे सामने आते रही है। इस वन परिक्षेत्र में हाथी और मानव के बीच द्वंद भी थमने का नाम नही ले रहा, जिसके फल स्वरूप कभी इंसान तो कभी जंगली हाथी की मौत की घटनाएं सुर्खियां बनते रही है। इसी क्रम में बीती रात भोजन की तालाश में एक नर हाथी मेड़रमार कालोनी तक आ पहुंचा जहां एक खेत मे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों को रविवार की सुबह लगी तब उन्होंने इस घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। प्रथम दृष्टया करंट से नर हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से जंगली हाथियों का एक दल कालोनी के आसपास विचरण कर रहा है और 2/4दिनों से कुछ हाथी कालोनी के आसपास पहुंच कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में एक नर हाथी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हाथी के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल विभाग इस मामले में आसपास के लोगो से पूछताछ के अलावा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
